अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, ईडी ने दो घंटे की पूछताछ

नई दिल्ली. कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरूवार की शाम केजरीवाल के घर पहुंच गयी है। ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद है। पीएमएल की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा रहा है।
ईडी के जांच अधिकारी जोगेन्द्र सीएम केजरीवाल से पूछताछ कर रहे हैं। उनके घर की भी तलाशी ली जा रही है। इस दौरान केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। जहां हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गयी है। इस दौरान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरल भारद्वाज भी केजरीवाल के घर के बाहर पहुंच गये है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है। आज भी दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी से राहत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *