जीतू पटवारी और उमंग सिंघार नहीं लड़ेंगे चुनाव,राजगढ़ से दिग्विजय हो सकते हैं प्रत्याशी
भोपाल. दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की बची 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार राजगढ से दिग्विजय सिंह चुनाव लड सकते है। गुना से सिंधिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इंदौर से अक्षय कांती बम का नाम तय हुआ है। रतलाम सीट से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैछान में उतरेंगे। हालांकि कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया है। सूचना मिली है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चुनाव नहीं लडेंगे।

इन सीटों पर इनके नाम तय
सागर से गुड्डू राजा बंुदेला, जबलपुर से लखन घनघोरिया, नर्मदापुरम से संजय शर्मा, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फंदेलाल सिंह मार्को, रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, बालाघाट से हिना कांवरे, भोपाल से अरूण श्रीवास्तव, विदिशा से देवेंद्र पटेल और उज्जैन से महेश परमार के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि ये नाम लगभग तय है।
