इमरती देवी ने कहा जब कांग्रेस में थी तो जीतती थी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक नेता मानी जाने वाली इमरती देवी के एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल बीजेपी सम्मेलन में इमरती देवी ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा के लिए वोट मांग रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में थी तो जीतती थी। अब इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रही है।
फिर छलका दर्द
इमरती देवी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो दिनों में दूसरी बार उनका दर्द छलका। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा हर कार्यकर्ता ने हराने का काम किया है। जिला अध्यक्ष हो, मंडल अध्यक्ष हो या फिर उपाध्यक्ष हो किसी ने साथ नहीं दिया। मैंने तो अपना चुनाव अपनी दम पर लडा। चुनाव ही हारे है हम पर मार नहीं पडी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *