बेकाबू डम्पर मकान में घुसने से एक की मौत, 2 घायल, गैस काटकर बाहर निकाला

ग्वालियर. सड़क पर दौड़ रहे तेज स्पीड़ एक डम्पर बेकाबू होकर एक मकान में टक्कर मार दी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत डम्पर में सवार 3 युवक डम्पर में बुरी तरह फंस गये। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के आईटीएम कॉलेज के पास सौरभ ढाबा पर बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे की है। घटना का पता लगते ही झांसी रोड मोबाइल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव में जुट गयी। लेकिन एक्सीडेंट काफी जटिल था तो अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्रेन जेसीबी व गैस कटर की सहायता से 3 घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि 2 की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के इमलिया निवासी 28 वर्षीय रामबरन पुत्र बंटी पाल ड्राइवर है और डंपर चलाता है। बीती रात वह डंपर लेकर बिलौआ गिट्टी की डिलीवरी देखकर वापस जा रहा था। अभी वह ITM कॉलेज के पास स्थित सौरभ ढाबा पर पहुंचा ही था कि तभी अचानक डंपर की स्टेरिंग फेल हो गई जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा।
छात्र पंकज कुमार ने बताया कि रोत करीब पौने एक बजे के लगभग वह अपने बिस्तर पर सो रहा था कि तभी तेज आवाज के साथ जबरदस्त कंपन हुआ और वह तथा उसके साथी घबरा गए और कमरे से बाहर भागे। बाहर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि एक डंपर ने बिल्डिंग में टक्कर मारी थी, जिससे पूरी बिल्डिंग हिल गई। बिल्डिंग मालिक सरनाम सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट से करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उनके साथ ही अन्य लोग भी घबराकर बाहर आ गए। डंपर में देखा तो चालक सहित तीन लोग फंसे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *