VISM काॅलेज के फार्मेसी विभाग में आयोजित हुई आईपी और फेयरवैल पार्टी

ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एण्ड रिसर्च में आईपी एवं फेरयवैल पार्टी एक साथ आयोजित की गई। पार्टी ‘‘ आंरभ ’’ थीम पर आयोजित की गई। जिसमें फार्मेसी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ड्रेस कोड के साथ भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर उपस्थित रहें।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद पार्टी में रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला चालू हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात् प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वाॅक कर अपना परिचय दिया। इसके साथ अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने जूनियर्स से अपने 4 साल के अनुभव साझा किये एवं परीक्षाओं में अच्छे परिणाम के लिए कैसे तैयारी करें इन बातों से अवगत कराया। इस मौके पर डाॅ. सुनील राठौर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि जो बच्चे आज यहाॅ से विदाई ले रहें है वह बधाई के पात्र है क्योकि इन्होंने उस समय अपनी पढाई प्रांरभ की थी जिस समय आदमी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा था तब महाविद्यालय द्वारा ऑनलाईन क्लासेस व बेविनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान की गई थी। इस बैच के जिन छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है मैं उनको शुभकामनाएं देता हुॅ कि वह आगे भी अपने महाविद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। साथ ही जो नए छात्र फार्मेसी के क्षेत्र में कदम रख रहें है वह फार्मेसी को इतने नजदीक से समझ ले की इससे सम्बन्धित कोई परीक्षा आती है तो उसमें सम्मानजनक अंक प्राप्त कर सकें। अगर आपको किसी से डिफरेंट बनना है तो आपको टेक्सट बुक उठानी पढेगी। आप सरस्वती के पूजारी है और सरस्वती का पूजारी कभी पीछे नहीं रहता उसको हमेशा सफलता प्राप्त होती है। पार्टी में मिस्टर फ्रेशर सचिन यादव एवं मिस फ्रेशर भूमिका साहू बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर रहें वही मिस्टर फेयरवेल आकाश ओझा एवं मिस फेयरवेल प्रिया बीफार्मा अंतिम वर्ष रहें। इन सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, नर्सिंग प्राचार्या, पैरामेडीकल की सहायक प्राचार्या, VISM हाॅस्पिटल के अधीक्षक सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *