ज्ञानवापी की तरह भाेजशाला में ASI सर्वे शुक्रवार से, इंदौर हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

धार. धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हाई कोर्ट के आदेश अनुसार 22 मार्च से सर्वे शुरू होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा यह सर्वे 22 मार्च को यहां भोजशाला में शुरू किया जाएगा। इसके तहत मुख्य रूप से यह बात सामने आ सकती है कि यहां पर किस तरह के प्रतीक चिन्ह है और किस तरह की यहां की वास्तु शैली है साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि यह किस तरह की धरोहर है।
धार स्थित भोजशाला को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बडा फैसला दिया जिसके चलते अब भोजशाला का भी एएसआई सर्वे किया जाना है। बता दें कि मां सरस्वती मंदिर भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर उच्च न्यायालय ने एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया। भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस द्वारा हाईकोर्ट में आवेदन दिया था जिस पर सभी पक्षाों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फरवरी में फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं अब उच्चे न्यायालय ने एएसआई को वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया।
पूजा के अधिकार की मांग
हिंदू फ्रंट फार जस्टिस की तरफ से एडवोकेट हरिशंकर जैन और एडवोकेट विष्णुशंकर जैन ने पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को कहा कि पूर्व में भी जो सर्वेक्षण हुए हैं वे साफ-साफ बता रहे हैं कि भोजशाला वाग्देवी का मंदिर है। इससे अतिरिक्त कुछ नहीं। हिंदुओं का यहां पूजा करने का पूरा अधिकार है। हिंदुओं को पूजा का अधिकार देने से भोजशाला के धार्मिक चरित्र पर कोई बदलाव नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *