दो नकबजनों को अवैध हथियार ले जाते पकड़ा
बिजौली व हस्तिनापुर थाने की संयुक्त कार्यवाही में 10 अवैध कट्टे व 08 जिंदा राउण्ड जप्त हुए।
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले बदमाषों एवं अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही के दौरान 20 मार्च को लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्ष आचार संहिता लागू होने के बाद थाना प्रभारी बिजौली प्रशिक्षु अनु बेनीवाल ने मोटरसाइकिल सवार दो लड़के भिंड की ओर से पिट्ठू बैग में अवैध असला बारूद लेकर आ रहे हैं। चेकिंग सुपावली तिराहे के पास पुलिस टीम को एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटर साइकिल बिना नंबर की लिये एक व्यक्ति आता दिखा जो नीले रंग का पिट्ठू बैग टाँगे था।
हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत मय बल के ग्वालियर-भिंड जि़ला की सीमा पर जखारा चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे तभी वहाँ बिजौली क्षेत्र से भागकर आए स्प्लेण्डर मोटर साइकिल वाले को पकड़ा और उसके कब्जे से 5 अवैध कट्टे व मय पाँच जि़ंदा कारतूस के जप्त किए। पकड़ा गया आरोपी जनारपुरा थाना बिजौली का रहने वाला है। पकड़े गये दोनों बदमाषों से पूछताछ पर दर्जनों चोरी की बारदातों का खुलासा होने की संभावना है। जिनको पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बदमाषों के पास से मिली मोटर साइकिल चोरी की होना ज्ञात हुआ है, जिनसे संबंध में जानकारी ली जा रही है।
जप्त अवैध हथियार: पकड़े गये दोनों बदमाषों से कुल 01 अधिया और 09 अवैध कट्टे तथा 08 जिंदा
