इसी माह वायुसेना में शामिल हो सकता फायटर प्लेन तेजस मार्क-1, पाकिस्तानी सीमा पर होगी तैनाती

Tejas Light Combat Aircraft. (Photo: ANI File)

नई दिल्ली. लम्बे इंतजार के बाद अब खत्म होन जा रहा है। जल्द ही देश का पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए मार्क -1 वायुसेना को मिलने वाला है। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पूरी कोशिश में लगा हुआ है कि 31 मार्च से पहले वायुसेना का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयक्राफ्ट मिल जाये।
दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2021 में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 48 हजार करोड़ रूपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये था। इस सौदे के तहत वायुसेना को 83 तेजस मार्क-1 एयरक्राफ्ट दिये जाने थे। इसके तहत ही एचएएल अब वायुसेना को सभी इंटीग्रेशन के साथ 31 मार्च तक एलसीए डिलीवनर कर सकता है। इस फायटर प्लेन को पाकिस्तान की सीमा के पास राजस्थान के बीकानेर में नाल एयरबेस स्टेशन पर तैनात करने की तैयारी है।

अमेरिका
स्वदेशी एलसीए तेजस की खासियत
मार्क-1 ए पिछले वैरिएंट से थोड़ा हल्का है। लेकिन यह आकार में उतना ही बड़ा है। यानी 43.4 फीट की लम्बाई, 14.5 फीट की ऊचाई अधिकतम 2200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। कॉम्बैट रेंज 739 किमी है। वैसे इसका फेरी रेंज 3 हजार किमी है। यह विमान अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसमें कुल मिलाकर 9 हार्ड प्वाइट्स है। इसके अलावा 23 मिमी की ट्विन बैरली कैनन लगी है। हार्ड प्लाइंट्स में 9 अलग-अलग रॉकेट्स, मिसाइले और बम लगा सकते है या फिर इनका मिश्रण कर सकते हैं।
तेजस मार्क-1 आधुनिक सुविधाओं से लैस
विमान के उन्नत संस्करण तेजस एमके-1ए में उन्नत मिशन कम्प्यूटर, उच्च प्रदर्शन क्षमता वाला डिजीटल फ्लाइट कंट्रोल कम्प्यूटर, स्मार्टग् मल्टी फंक्शन डिस्प्ले, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड ऐरे रडार, एडवांस्ड सेल्फ -प्रोटेक्श्ज्ञन जैमर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट आदि सुविधायेंह ै। यह फायटर जेट जैमर, वैसे तो तेजस एमके-1 की तरह ही है। इसमें कुछ चीजें बदली गयी है। जैसे इसमें अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स वारफेयर सूईट, उत्तम एईएसए राडार, सेल्फ प्रोटेक्शन जैमर, राडार वॉनिग रिसीवर लगा है। इसके अलावा इसमें बाहर से ईसीएम पॉड भी लगा सकते हैं।

कितना आता है फ्यूल, इतनी है स्पीड
तेजस में 2458 KG फ्यूल आता है. अधिकतम स्पीड 1980 KM प्रतिघंटा है. यानी ध्वनि की गति से डेढ़ गुना ज्यादा. कुल रेंज 1850 KM है. अधिकतम 53 हजार KM की ऊंचाई तक जा सकता है. LCA Tejas का कॉकपिट कांच का है. तेजस का ग्लास कॉकपिट जिससे पायलट को चारों तरफ देखने में आसानी होती है.
दुश्मन की हालत पस्त होना तय
छोटा और मल्टी-रोल सुपरसोनिक फाइटर एयरक्राफ्ट है. दुनियाभर के अन्य विमानों से सस्ता है. इसमें क्वाडरूप्लेक्स फ्लाइ बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम हैं. यानी पायलटों को उड़ाने में ज्यादा सहूलियत मिलती है. हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें Kh-59ME, Kh-59L, Kh-59T, AASM-Hammer लगी हैं. BrahMos-NG ALCM को लगाने की योजना है. इसमें ऐसे-ऐसे हथियार हैं कि तेजस हमला करे तो दुश्मन की हालत पस्त होनी तय है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *