आचार संहिता लगते ही पुलिस ने दबोची अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां

मुरैना. आचार संहिता लगते ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गयी है। रविवार की सुबह 4 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस तथा नूराबाद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नेशनल हाइवे -44 पर स्थित छोंदा टोल नाके के पास 4 ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया है। इनमें से एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाली है जिसमें कुछ गिट्टी पड़ी हुई है। शेष 3 टैªक्टर ट्रॉली में चम्बल नदी की अवैध रेत से भरा हुआ है।
आपको बता दें कि मुरैना जिले में आचार संहिता लगने के ठीक दूसरे दिन सिविल लाइन थाना पुलिस ने चम्बल नदी की अवैध रेत से भरे फर्राटा भरते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इस दौरान मुरैना की सिविल लाइन तथा नूराबाद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे-44 के छौंदा टोल प्लाजा के पास फर्राटा भर रहे 4 ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया है। इनमें से एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाली है जिसमें कुछ काली गिट्टी पड़ी हुई है। ड्राइवर के अनुसार वह काली गिट्टी का परिवहन करता है। इस कार्रवाई के बाद अब रेत माफिॅया भी अलर्ट मोड पर आ चुके बताये जा रहे हैं।
कहती है पुलिस
हमने चार ट्रैक्टर ट्रालियों को आज सुबह पकड़ा है, उसमें से एक ट्रैक्टर ट्राली खाली है, इसके खिलाफ अवैध रेत की कार्रवाई नहीं की जाएगी। हम किसी गरीब आदमी को सताना नहीं चाहते हैं। बाकी की तीन ट्रैक्टर ट्रालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रामबाबू यादव, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन,मुरैना
