MP में IAS-IPS के ट्रांसफर के फेर में उलझे अफसर
भोपाल. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले मध्य प्रदेश में ताबडतोड ट्रांसफर किए गए। 48 घंटे के अंदर ही 113 आईएएस और आईपीएस अफसरों की पदस्थापना बदल दी गई। इस जल्दबाजी में अजीब स्थिति भी बनी। कहीं अफसर के प्रभार लेने के बाद ट्रांसफर कैंसिल कर दिया गया तो कहीं एक जिले में जिले में दो-दो अफसरों को अपर कलेक्टर बना दिया गया। अब इनमें एक आईएएस और दूसरा राज्य प्रशासनिक सेवा का अफसर है।
