पेट्रोल-डीजल के दाम चुनाव पहले 15 रूपये सस्ता हुआ
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है। भारत के लक्षद्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिये 15.3 रूपये प्रतिलीटर, कावारती और मिनिकॉय के लिये 5.2 प्रति रूपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गयी है। पेट्रोल-डीजल के दाम में यह कटौती आज से लागू रहेगी।
पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल की कीमत 100.75 रूपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 95.71 रूपये प्रतिलीटर होगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रूपये प्रति लीटर की कटौती की थी। यह फैसला चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान से ठीक पहले लिया गया है।
केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिसखा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रूपये कम करके पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का लाभ और सुविधा हमेशा उनका लक्ष्य है। लक्षद्वीप में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती को लेकर कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने लक्षद्वीपवासियषें को अपना परिवार माना है।
