सिपाही विवेक शर्मा ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या, सरकारी राइफल से गले में मारी गोली

दतिया. इंदरगढ़ थाने मंे तैेनात आरक्षक विवेक शर्मा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सरकारी राइफल से गले में गोली मारी। घटना गुरूवार की सुबह 8 बजे की है। आरक्षक थाने के पहरे की ड्यूटी पर थे,ध् शव को अस्पताल में ले जाया गया।
आरक्षक विवेक शर्मा 31, सुबह 7 बजे ड्यूटी पर पहुचे थे। करीब 8 बजे स्वयं को गोली मार ली। फायर की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और विवेक शर्मा को अस्पताल ले गये, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दतिया एसपी वीरेन्द्र मिश्रा समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
ससुर बोले- चौकी से हटाने के बाद से परेशान थे
विवेक के ससुर शत्रुघ्न शर्मा का कहना है कि वो पहले बस स्टैंड की चौकी पर पदस्थ थे। बाद में थाने में रुटीन ड्यूटी पर थे। फिर रात से उन्हें पहरे की ड्यूटी मिली थी। विवेक नौकरी को लेकर पिछले एक सप्ताह से डिप्रेशन में थे। उनका काम में मन नहीं लग रहा था, इसलिए मैंने उन्हें छुट्टी लेने को भी कहा था। चौकी से हटाए जाने के बाद से वो परेशान थे।

