अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई, सरकार ने ब्लॉक किए 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल
इंदौर. असभ्य और अश्लील कंटेंट पब्लिश करने को लेकर 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि इन प्लेटफार्म को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इनकी तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। अब सरकार ने 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक कर दिए हैं।
इन धाराओं के तहत लगाया गया बैन
मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया है। उनका कहना है कि ये प्लेटफाॅर्म अश्लील, अभद्र और महिलाओं को लेकर अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करते थे। आईटी एक्ट की धारा 67 और 67 ए, आईपीसी की धारा 292 और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4 के तहत कार्रवाई करते हुए इन प्लेटफाॅर्म पर बैन लगाया गया है।
