सुगम यातायात के लिए सड़कों से मदाखलत ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत विभिन्न सडकों पर अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार अचलेश्वर मन्दिर मुख्य मार्ग से सनातन धर्म मन्दिर रोड तक खड़े यातायात मे बाधक हाथ ठेलो दुकानदारो की दुकानो के बाहर सडक पर रखे सामानों एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई तथा सामान जप्त कर मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।
