लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से हो,  ग्वालियर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

ग्वालियर आगामी लोकसभा आमचुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस 13 मार्च को ग्वालियर पुलिस द्वारा सांय विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में जिला पुलिस बल एवं सीएपीएफ की कंपनी के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराना है और आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है कि यदि उनके द्वारा क्षेत्र में माहौल खराब कर अषांति फैलाने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाएगी
पैदल फ्लैग मार्च रूट-01 छोटी-छोटी गलियों व बस्तियों से होते हुए महलगांव मस्जिद, सोफिया कॉलेज, आरोग्यधाम, करौली माता मंदिर, पंतनगर, संस्कार स्कूल, कर्मचारी आवास कॉलोनी, हरिजन बस्ती, डाइट कॉलेज होते हुए जज कालोनी में समाप्त हुआ।
रूट-02 वाहन से फ्लैग मार्च अल्कापुरी, ओहदपुर गांव, यशोदा रेसीडेंसी, एड्रस कॉलोनी, कृतिम इन्क्लेव, सिंधिया नगर मल्टी, दांगी बाबा मरघट पहाडी, रेल्वे फाटक, आर०एस०पुरम, विवेकानंद नीडम, रजिस्ट्रार कार्यालय, मेट्रो टावर, सत्यम ग्रीन, अल्कापुरी तिराहा, आईआईटीएम कॉलेज, कुलपति चौराहा, सचिन तेंदुलकर मार्ग, डीआरडीओ, आरोग्यधाम, राजमाता चौराहा, सालासर मंदिर, हाईकोर्ट रोड से वापस अल्कापुरी तिराहा से वापस थाना विष्वविद्यालय पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च प्रारम्भ करने से पूर्व मार्च में शामिल पुलिस जवानों को ब्रीफ किया गया तथा आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व ड्यूटी हेतु ग्वालियर आए सीएपीएफ के अधिकारी व जवानों का स्वागत किया और कहा कि आपके सहयोग से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराएंगे। फ्लैग मार्च के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा आमजन से चुनाव के दौरान शांति व सद्भाव बनाये रखने की अपील की और अपराधियों को कड़ा संदेष दिये कि उनके द्वारा यदि आगामी लोकसभा चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ग्वालियर पुलिस द्वारा इस प्रकार के फ्लैग मार्च जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी निकाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *