नई मेट्रो लाइन लाजपत से साकेत, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक, 2 नये मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 8 स्टेशन होंगे
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने दिल्ली में 2 नये मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि आज 2 नये मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी मिली है। जिस परद 8400 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। केन्द्र सरकार ने बताया कि है लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक का लगभग 8.4 किमी लम्बी मेट्रो लाइन होगी। इसमें 8 स्टेशन होंगे। वहीं, दूसरी इन्द्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक यह लगभग 12.4 किमी की मेट्रो लाइन होगी। यह मार्च 2029 तक पूरी हो जायेगी।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण परियोजना के 2 नये कॉरिडोर-लाजपतनगर से साकेत जी-’ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ को मंजूरी दे दी। दोनों कॉरिडोर की कुल परियोजना लागत 8,399 करोड ़ रूपये अनुमानित है। जो केन्द्र और दिल्ली सरकारों और अंर्तराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों से प्राप्त की जायेगी। इन 2 लाईनों में 20.762 किमी शामिल होंगे।
