पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक फिर जॉइन करेंगे भाजपा

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा में लौटेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दीपक जोशी के साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।
मोहन यादव दिलाएंगे सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में दोनों नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल
दीपक जोशी विधानसभा चुनाव से पहले मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे, इस दौरान वे पिता कैलाश जोशी की तस्वीर भी साथ ले गए थे इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर भी घेरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *