KRH में दो प्रसूताओं की मौत के बाद महिला चिकित्सक व सुरक्षाकर्मियों से मारपीट
ग्वालियर. कमलाराजा अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत पर हंगामा हो गया। एक प्रसूता के स्वजनों ने न केवल हंगामा किय बल्कि सीनियर चिकित्सक, महिला जूनियर डॉक्टर व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर दी जिससे गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। हंगामा करी 5 घंटे तक चला। इस घटना से घबराकर पीजी छात्राएं ड्यूटी छोडकर चली गई। सूचना मिलने पर जीारएसमी डीन डॉ. अक्षय निगम मौके पर पहुंचे। डीन ने देरी से पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधक अनिल मेवाफरोश को फटकार लगाई।
जौरा निवासी किरन पत्नी यादवेन्द्र राजपूत को KRH में शनिवार को भर्ती किया था। निजी अस्पताल से रैफर होकर किरन यहां पहुंची थी। गंभी हालत में किरन का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया लेकिन प्रसव के बाद किरन की तबीयत बिगड गई। उसे उल्टी के साथ पेट फूलने की शिकायत हुई। डॉक्टर ने उसे आईसीयू में शिफ्ट किया लेकिन उसने दम तोड दिया। किरन की मौत के बाद स्वजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने ICU में मौजूद मेघा बांदिल, पीजी छात्रा और GRMC के डीन अक्षय निगम मौके पर पहुंच गए। मारपीट करने वालों के खिलाफ कम्पू थाने में मामला दर्ज कराने के लिए कोई राजी नहीं हुआ।
एफआइआर को लेकर हुई थाने पर बहस
जौरा निवासी किरन की मौत के बाद हुए हंगामा और चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट के मामले में कंपू थाने में FIR कराने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधन के बीच बहस हो गई। इस मामले कोई भी एफआइआर कराने के लिए सामने नहीं आया। प्रबंधन के एक अधिकारी सुरक्षाकर्मियों पर फरियादी बनने का दबाव बना रहे थे। कर्मचारियों का कहना था कि हम गवाई दे देंगे, लेकिन फरियादी नहीं बनेंगे। डीन डा. अक्षय निगम भी थाने पर पहुंचे लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी।
