विश्व महिलादिवस पर LIC की ओर से महिला जजों का किया सम्मान
ग्वालियर -भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डल ग्वालियर द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में सिटीसेंटर स्थित मण्डल कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्वालियर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सभी महिला जजों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायालय, पीसी गुप्ता एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम मण्डल ग्वालियर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक खलील अहमद द्वारा न्यायालय के सभी महिला न्यायाधीशों को निगम की ओर से पौधे युक्त गमले एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश पीसी गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हर्ष का विषय है कि भारतीय जीवन बीमा निगम ने आज न्यायालय परिसर में आकर हमारी महिला न्यायाधीशों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है वह स्वागतयोग्य है। उन्होंने इस हेतु अपना आभार जताया। एलआईसी ग्वालियर के एसडीम खलील अहमद द्वारा इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए महिलाओं की परिवार में कार्यालय में और समाज में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए याद किया उन्होंने कहा कि महिलाएं शुरू से ही अपने परिवार के साथ-साथ समाज को दिशा दिखाने के लिए अग्रणी रही है। आज का दिन हमें उनकी इस भूमिका को एक बार पुनः याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करने के लिए अवसर प्रदान करता है। आज के कार्यक्रम में न्यायालय के खचाखच भरे हाल में लगभग 70 से अधिक न्यायाधीशगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एलआईसी के अतुल अजनबी द्वारा किया गया। एलआईसी की ओर से जेएस गुप्ता, दिनेश परमार, अनुपम तिवारी, विजय राम वर्मा एवं एनपी आर्य आदि उपस्थित थे।
