गुना में ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट जख्मी, नीमच से भरी उड़ान

गुना. मध्यप्रदेश के गुना में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, ऐसा बताया जिा रहा है कि इंजन में खराबी आने की वजह से हादसा हुआ हे। जिसमें एयरक्राफ्ट उड़ा रही ट्रेनी पायलट नेसी मिश्राए घायल हो गयी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेनी विमान ने बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे नीमच से सागर के लिये उड़ान भरी थी। इंजन में खराबी आने के बाद ट्रेनी पायलट ने गुना एरोड्रम पर विमान उतारने की परमिशन मांगी थी। इस दौरान रनवे पर उतरते वक्त विमान पेड़ से टकरा गया और तालाब किनारे झाडि़यों में जा गिरा, हादसा लगीाग 4 बजे हुआ है।
इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। जहां विमान क्रैश हुआ, उस इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। वहां जाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा रही। सीआईडी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दुर्घटनाग्रस्त विमान सिंगल इंजन का एयरक्राफ्ट Cessna 172 था। एसआई चंचल मिश्रा ने बताया कि नीमच से ट्रेनी विमान सागर जा रहा था। विमान में कुछ खराबी आ गई थी। इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रेनी विमान चाइम्स एविएशन एकेडमी का था। ये कंपनी सागर के ढाना में एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग देती है।ट्रेनी विमान ने जब नीमच से उड़ान भरी, तब उसमें सिर्फ ट्रेनी पायलट नैंसी मिश्रा ही सवार थी।हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई, उसमें विमान पूरी तरह से टूटा हुआ दिख रहा है।चाइम्स एविएशन के मैनेजर राहुल शर्मा ने बताया कि पायलट नैंसी मिश्रा ट्रेनिंग के चलते गुना गई थीं। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *