मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए है। खुद भजनलाल ने अपने एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आईसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत पालन कर रहा हूं और आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।
