2 दिन बाद 5 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, ग्वालियर समेत 20 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट जारी
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में 3 दिन चला ओले, बारिश और आंधी का दौर आज थम जाएगा। 2 दिन बाद 5 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के कई जिलों में फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा।


