मुरार पुलिस ने छात्रा से मोबाइल लूटने वाले 2 लुटेरे दबोचे
ग्वालियर. पेपर देने जा रही छात्रा का मोबाइल लूटने वाले 2 बदमाशों को आधा सैकड़ा कैमरे तलाशने के बाद मुरार थाना पुलिस ने जडेरूआ बांध से दबोचा है। पकड़े गये लुटेरे से छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया है। कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। पुलिस ने पकड़े गये लुटेरों में आदित्य पुत्र चंद्रभान निवासी अशोक कॉलोनी थाटीपुर तथा एक नाबालिग से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पकड़े गये लुटेरों से पूछताछ के बाद कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
पहले गुमराह किया, फिर स्वीकार घटना
पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को निरापराध होने का दावा करते रहे और जब पुलिस ने उनके फुटेज दिखाये तो उनकी हवा निकल गयी और घटना करना स्वीकार किया और लूटा गया मोबाइल बरामद कर दिया और इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो कुछ अन्य वारदातों का खुलासा किया है। अब पुलिस उनकी तस्दीक में लगी हुई है।
पुलिस बोली
मुरार थाना पुलिस ने बताया है कि 2 लुटेरे पकड़े हैं और छात्रा से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एक लुटेरा नाबालिग बताया है।
