राहुल गांधी की न्याय यात्रा के कारण ग्वालियर के रास्ते बंद
ग्वालियर. राहुल गांधी न्याय यात्रा को लेकर आज ग्वालियर आ रहे है। वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगे, इसके लिए 3 एकड के क्षेत्रफल में कैंप तैयार किया गया है। सुरक्षा के लिए कैंप के अंदर सीआरपीएफ जवान के साथ निजी सुरक्षा गार्ड भी रहेंगे वहीं पुलिस कैंप के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। राहुल की सुरक्षा के लिए 8 वॉच टॉवर भी लगाए गए है। न्याय यात्रा को देखते हुए ग्वालियर के कई प्रमुख रास्ते बंद किए गए है, कई मार्ग डायवर्ट कर दिए गए है।
शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा
यात्रा के दौरान मल्लगढा से हजीरा तक रास्ते पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। किलागेट से हजीरा के रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यात्रा के शहर में आने से पहले यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान भिंड और मालनपुर जाने वाले वाहन सूर्य नमस्कार तिराहे से दुल्लपुर, इंद्रमणि नगर, ब्रिगेडियर तिराहा, से पिंटो पार्क के रास्ते डीडी नगर होकर जाएंगे।
वहीं भिंड और मालनपुर से आने वाले वाहन डीडी नगर, पिंटो पार्क, ब्रिगेडियर तिराहा होकर शहर में आएंगे। मुरैना से आकर फूलबाग, रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन निरावली बाइपास से ही डायवर्ट होकर शनिचरा मार्ग से एयरपोर्ट, डीडीनगर पानी की टंकी तिराहा, बिग्रेडियर तिराहा होकर सूर्यनमस्कार तिराहा से आएंगे।
