BJP की पहली सूची में 195 को उम्मीदवार बनाया, इनमें 34 मंत्री, कांशी से मोदी, गांधीनगर से अमित शाह, सूची में 28 महिलायें, 47 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु वाले

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए। - Dainik Bhaskar


नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी प्रथम सूची जारी कर दी है। भाजपा की लोकसभा सूची का इंतजार खत्म, शनिवार की शाम को 16 राज्य और 2 केन्द्र शासित राज्यों में 195 नाम जारी किये गये है। 34 केन्द्रीय मंत्रियों को टिक मिला है, वहीं, सूची में 28 महिलायें,त्र 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम है। 50 वर्ष से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी काशी और अमित शाह गांधी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देव को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ से टिकट मिला है।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अपनी सीट कोटा से फिर मैदान में होंगे। पार्टी ने सिर्फ एक मुस्लिम उम्मीदवार डॉ. अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पपुरम से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती से पूर्व आईएएस और मोदी के पूर्व निजी सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट मिला है। इस सूची में 4 भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल और पवन सिंह शामिल है।
भाजपा की सूची राज्यवार सूची यहां देंखे
राजस्थान- 5 सांसदों के टिकट कटे, 2 सीटों पर चेहरे बदले


प्रदेश में भाजपा ने 5 सांसदों के टिकट काटे है। वही कांग्रेस से आये 2 नेताओं को भी चुनाव में उतारा है। भाजपा ने कांग्रेस से आये 2 नेता नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेन्द्र जीत मालवीय को उम्मीदवारा बनाया गया है। ज्योति मिर्धा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आयी थी। वहीं, मालवीय कुछ दिन पूर्व ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में आये हैं। वसंुधरा के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ में 3 महिलाओं के नाम, कांग्रेस से आये चिंतामणि महाराज को भी टिकट
राज्य की सभी 11 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ है।, 2 सांसदों को रिपीट किया है। वहीं, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। 11 सीटों में 3 महिलाओं को भाजपा ने टिकट दिया है। कांग्रेस से भाजपा में आये चिंतामणि महाराज को सरगुजा से टिकट मिला है।

उत्तरप्रदेश: 9 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट, 47 पुराने चेहरों को मौका
राज्य से 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। इनमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। हारी हुई सीटों पर 4 नए चेहरों को टिकट मिला, जबकि 47 पुराने चेहरे हैं। 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगें। खीरी से अजय मिश्रा ‘टेनी’ और श्रावस्ती से नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा को टिकट दिया गया है।

​​​​​​​​​​​​​​​झारखंड: 2 सांसदों का टिकट कटा, 9 को फिर मौका
राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। दो सांसदों का टिकट कट गया है। इन सीटों पर नए चेहरों को टिकट मिला है, जबकि नौ सांसदों को फिर मौका दिया गया है। पांच दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आईं सिंहभूम से सांसद गीता कोड़ा को भी टिकट मिला है। उन्हें सिंहभूम से ही प्रत्याशी बनाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *