BJP की पहली से सूची प्रज्ञा ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, रमेश विधूड़ी और हर्षवर्धन का टिकट कटा

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी प्रथम सूची जारी कर दी है। भाजपा की इस सूची में 34 मंत्रियों के नाम शामिल है। जिन्हें पार्टी ने 2024 के आम चुनावों में प्रत्याशी बनाया है। पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराजसिंह चौहान, सर्वानंद सोनोवाल और बिप्लव कुमार देव को भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया ह।। शिवराज सिंह मध्यप्रदेश की विदिशा, सोनोवाल असम की डिब्रूगढ और देव पश्चिमी त्रिपूरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
हर्ष वर्धन, मीनाक्षी लेखी, रमेश विधूड़ी का कटा टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने कई मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। इनमें पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, केन्द्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, केन्द्रीय राज्यमंत्री जॉन बारला के अलावा रमेश बिधूडी, साध्वी प्रज्ञा, केपी यादव जैसे नाम शामिल है। आपको बता दें कि हर्ष वर्धन राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से मौजूदा सांसद है। भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जलगह प्रवीण खंडेलवाल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिये चांदनी चौक से अपना उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह मीनाक्षी लेखी, जो वर्तमान में सेंट्रल दिल्ली सीट से सांसद है। भारतीय जनता पार्टी ने ने उनकी जगह बांसुरी स्वराज को अपना उम्मीदवारा बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *