राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मुरैना में किया प्रवेश

मुरैना. राहुल गांधी की भारत जोडो न्याया यात्रा ने राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। चंबल नदी के राजघाट पुल कांग्रेस नेताओं और कार्यकार्ताओं ने उनका स्वागत किया और जल से भरा कलश उन्हें सौंपा, इसके बाद उन्होंने मुरैना में सभा को संबोधित किया और यहां से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी ने मुरैना की सभा में कहा कि बारिश में आप यहां भीग रहे थे तब भी खडे रहे इसलिए दिल से धन्यवाद। पिछले साल हमले भारत जोडों यात्रा की कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। हजारों लोग हमारे साथ चले क्योंकि देश में बीजेपी और आरएसएस डर और हिंसा फैला रहे है। हमारी बात मीडिया में नहीं आती इसलिए हमने सोचा सीधा जनता के बीच जाकर अपनी बात रखें। आजाद के बाद पहली बार किसी पार्टी ने 4 हजार किमी की यात्रा की।
राहुल ने कहा, इससे बड़ा फायदा हुआ नफरत और मोहब्बत के बीच जो लड़ाई हुई वह लोगों को साफ दिखाई दी। एक तरफ भाजपा बांट रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जोड़ रही है.. नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोली है। इस यात्रा में हमने एक शब्द न्याय जोड़ दिया। पहली यात्रा में लोगों ने कहा कि चारों तरफ अलग अलग अन्याय हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *