ग्वालियर में बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

ग्वालियर. शनिवार दोपहर भितरवार और आदमपुर गांव के बीच बस पलट गई। हादसे में 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। शीतला बस सर्विस की बस भितरवार से नरवर की ओर जा रही थी। बस दोपहर 2.30 बजे चली। करीब 20 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सफर कर रहीं पायल के अनुसार, हादसे में 2 से 3 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *