इनकम टैक्स के छापे-5 राज्यों में 20 टीमें कर छापामार कार्यवाही
कानपुर. उत्तरप्रदेश के कानपुर में इनकम टैक्स विभाग ने एक तम्बाकू कंपनी के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की है और इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम ने कंपनी मालिक के दिल्ली स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है। टीम कंपनी और उसके मालिक की असेट्स और आय का मिलान कर रही है। मौके से कई महत्वपूर्ण कागजात और लैपटॉप बरामद किया गया है।
आपको बताते चले कि गुरूवार की दोपहर आयकर विभाग की टीम ने कानपुर स्थित बंशीधर तम्बाकू प्रायवेट लिमिटे कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने अपना टर्नओवर 20 से 25 करोड़ दिखाया है। लेकिन असल में यह टर्न ओवर लगभग 100-150 करोड़ के आसपास बताया है।
