गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने भाजपा से लिया सन्यास

नई दिल्ली. ईस्ट दिल्ली से BJP सांसद गौतम गंभीर राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैण्डल पर इसकी जानकारी दी। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की है कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त दिया जाये।
गंभीर से राजनीतिक जिम्मेदारियों छोड़ने की वजह भी बताई है, लिखा-अ बवह अपने क्रिकेट से जुडे कमिटमेंट्स पूरे करने चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिये पीएम मोदी और अमित शाह का भी आभार माना है।
जयंत सिन्हा ने चुनावी दायित्वों से मुक्ति
हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने चुनावी दायित्वों से मुक्ति की मांग की है। शनिवार को ट्वीट करके उन्होंने कहा कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। बता दें कि इससे पहले सांसद गौतम गंभीर ने भी कुछ इसी तरह का ट्वीट करके जेपी नड्डा से खुद को चुनावी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी। उनके आग्रह के कुछ घंटे के बाद अब जयंत सिन्हा ने भी ट्वीट करके ऐसी ही मांग की है।
