केपी यादव ने गुना की जनता का जताया आभार, सिंधिया का टिकट हुआ पक्का
गुना. बीते दिनों दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। ये बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को पटखनी देने वाले केपी यादव को गुना सीट से दोबारा टिकट मिलने पर संशय बरकरार है। इन्हीं अटकलों के बीच गुना सांसद केपी यादव की आभार पोस्ट सियासी गलियारों में वायरल हो रही है।
केपी यादव ने जताया आभार
दरअसल लोकसभा चुनाव टिकट वितरण के कयासों की अटकलों के बीच गुना सांसद केपी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आभार पोस्ट किया है। जिसमें वो गुना की जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ”गुना में हमने साथ मिलकर जन सेवा, स्वास्थ्य और समृद्धि के क्षेत्र में काम किया है, और आपकी मदद के बिना यह सब संभव नहीं था। आप सभी का साथ होने से गुना ने दिखाया कि कैसे हम एक समृद्धि और विकास की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। केपी यादव ने आगे लिखा कि आप सभी के साथ मिलकर यह सफलता हुई है और मैं विश्वास करता हूं कि हम आगे भी साथ मिलकर गुना को और भी सुंदर और मजबूत बनाएंगे। आपके समर्थन के लिए हृदय से आभार।
