यजमान को गाय के गोबर सहित 9 तरह के स्नान कराएं
ग्वालियर. श्री अष्ट महालक्ष्मी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज सुबह द्वितीय दिवस पातक निवृत्ति पूजा पाठ किया गया जिसमें मंडप प्रवेश से पहले मुख्य यजमान के सभी पापों को नष्ट करने के लिए उसे फल स्नान , पंचागव्य स्नान, पंचमृत स्नान स्वर्ण स्नान गाय के गोबर से स्नान कराकर शुद्ध किया गया तत्पश्चात यजमान का मंडप में प्रवेश दिया गया मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश के दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ शुरू किया गया साथ ही प्रश्चित हवन किया गया शाम के समय सभी अष्ट लक्ष्मी की।
मूर्तियों का जलाधिवास किया जाएगा
सभी अष्ट लक्ष्मी की मूर्तियों को 24 घंटे तक पानी में डूब कर रखा जाएगा तत्पश्चात सभी अष्ट लक्ष्मी की मूर्तियों को बाहर निकाल कर उनका विधि विधान मंत्रोचारण कर का पूजन किया जाएगा पंडित श्री आचार्य गोपाल प्रसाद शर्मा के द्वारा बताया गया है कि यह प्रक्रिया निरंतर 6 दिन तक चलेगी जिसमें मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के तहत उन्हें यजमान द्वारा तरह-तरह के भोग प्रसादी लगाए जाएंगे।
2 से 7 मार्च के बीच होगी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम
द्वितीय दिवस- 2 मार्च को पंचांड्ग पूजन एवं मंडप प्रवेश।
तृतीय दिवस- 3 मार्च को मण्डप पूजन, वेदी पूजा एवं जलाधिवास।
चर्तुथ दिवस- 4 मार्च को मण्डप पूजन, अग्नि स्थापन, अन्नधिवास, कलाधिवास, पुष्पाधिवास, वस्त्राधिवास, प्रसाद, वास्तुपूजन।
पंचम दिवस- 5 मार्च को मंडप पूजन, मूर्ति स्पन, प्रसाद स्पन, नगर भ्रमण, मूर्ति न्यास एवे शैय्याधिवास।
षष्ट्म दिवस- 6 मार्च को मंडप पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विसर्जन।
सप्तम दिवस- 7 मार्च की सुबह 11 बजे वेदपाठ, लोकार्पण एवं भंडारा ।
