पीएम मोदी एयरटर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण 10 को वर्चुअल करेंगे
ग्वालियर. राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर बनी नई एयरटर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण की नई तारीख तय हो गई है। अब एयरटर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण 10 मार्च को होगा। पहले 2 मार्च को प्रस्तावित था। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से एयरटर्मिनल बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे।
जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव व नागरिक उड्डयन मंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट विस्तार पर लगभग 500 करोड रुपए खर्च किए गए है। लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोग शामिल होंगे। यह तीसरी बार है जब एयरटर्मिनल की नई बिल्डिंग के लोकार्पण की तारीख घोषित हुई है।
