4% महंगाई भत्ता देने की तैयारी मध्यप्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को
भोपाल. प्रदेश सरकार 7.50 लाख कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता (DA) और 5.47 लाख पेंशनर्स को इतनी ही महंगाई राहत (DR) देने की तैयारी कर ली है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार इस बड़े वर्ग की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। इसी के चलते कर्मचारियों और पेंशनर्स का हिसाब-किताब बराबर किये जाने को लेकर आगामी कैबिनेट में चर्चा किया जाना है। एक्स एजेंडे में लाकर इस संबंध में चर्चा की जायेगी।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता इसी माह के दूसरे में सप्ताह में लग सकती है। इसके पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनर्स का डीआर देने की तैयारी में है। राज्य सरकार कर्मचारियों का 1 जुलाई से 4प्रतिशत डीए बकाया है। इस हिसाब से उनका हिसाब बराबर करने डीए का 9 माह का एरियर देना होगा।
प्रस्ताव तो वित्त विभाग ने तैयारकर भेजा
इस मामले में 4% डीए देने का प्रस्ताव तो वित्त विभाग ने तैयार कर भेजा हुआ है, जिस पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर अंतिम फैसला लिया जाना है। प्रस्ताव के अनुसार कर्मचारियों का 4% डीए का भुगतान करने पर हर महीने 180 से 190 करोड़ रुपए हर महीने का अतिरिक्त खर्च आना है। एरियर का भुगतान करने पर यह खर्च 1700 करोड़ रुपए होगा।
आगामी 1 अप्रैल से 31 मार्च तक 2025 तक बढ़े हुए डीए का अतिरिक्त खर्चा 2280 करोड़ रुपए होगा। पेंशनर्स को 4 प्रतिशत महंगाई राहत दिए जाने पर हर महीने 80 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्चा आना है। हालाकि इसके लिए सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर प्रति छत्तीसगढ़ को भेजना होगा, वहां से सहमति मिलने के बाद पेंशनर्स को डीआर दिए जाने के आदेश जारी किए जा सकेंगे।
केंद्रीय कर्मचारियों का 1 जनवरी 2024 से डीए 4.25 प्रतिशत बढ़ना संभावित
केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है, जबकि राज्य में कर्मचारियों को अभी 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जो केंद्र से 4 प्रतिशत कम है। इधर, 1 जनवरी 2024 से कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ना संभावित है, इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को डीए 50 प्रतिशत हो जाएगा। सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं के अनुसार 50 प्रतिशत डीए होने पर इसे मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा और कर्मचारियों को वेतन भत्तों का भुगतान उस हिसाब से होगा।
