7 मंजिला इमारत में आग, 44 लोगों की मौत, 22 घायल

ढाका. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरूवार देर रात भयानक हादसा हो गया। बेली रोड पर बनी एक 7 मंजिला इमारत में आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए है। 13 फायर बिग्रेड आग बुझाने लमें लगी रही।

ढाका में बेली रोड पर बने ग्रीन कोजी रेस्टॉरेंट में लगी आग ऊपर की मंजिलों की तरफ फैल गई। - Dainik Bhaskar
ग्रीन कोजी कॉटेज नाम की बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से 42 बेहोश थे। सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि गुरूवार रात करीब 9.50 बजे पहली मंजिला पर बने रेस्तरां में आग ली और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। जहां कई और रेस्तरां समेत एक कपडे की दुकान थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *