रात 3 बजे तक चली पीएम मोदी की मीटिंग

नई दिल्ली. जो रात अभी बीती है दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पूरी रात हलचल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तडके 3.15 बजे तक महत्वपूर्ण बैठकें करते रहे। यह भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग थी। इसमें लोकसभा चुनाव के कई उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। जानकारों के अनुसार कई राज्यों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय हो गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को लेकर अलग-अलग बैककें हुई। अब लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।
विदिशा से चुनाव लडेंगे शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा नेता प्रहलाद पटेल और मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे। ऐसे में यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है। खबर है कि भाजपा उन्हें विदिशा से उतार सकती है।
बीजेपी ने फाइनल कि यूपी के 50 कैंडिडेट
सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 50 लोकसभा सीटों पर नाम तय कर दिए है। इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डेप्युटी सीएम भी पहुंचे थे। रात पौने 11 बजे शुरू हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सुबह सवा तीन बजे तक चलती रही इसके बाद पीएम बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *