बिना ड्रायवर के 84 किमी तक फर्राटे भरती ही ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप, जांच के आदेश
चंडीगढ़. जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन पर रूकी एक मालगाड़ी अचानक पठानकोट की तरफ चल पड़ी। यह ट्रेन ढलान की वजह से बिना ड्रायवर के चलने लगी थी। जिसके बाद बिना ड्रायवर के ट्रेन लगभग 84 किमी तक दौड़ती रहीं। इस घटना से रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन को जंबात के मुकेरियां में ऊची बस्सी के पास रोका गया। जम्मू डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर ने बताया है कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारों के अनुसार यह घटना रविवार की सुबह 7.10 बजे की है। जम्मू के कठुआ में ड्रायवर ने मालगाड़ी संख्या 14806आर को रोका था। यहां ड्रायवर ट्रेन से उतरकर चाय पीने चला गया। इसी बीच ट्रेन अचानक चल पड़ी औरा स्पीड़ पकड़कर दौड़ने लगी।
