BSP सांसद रितेश पांडे BJP में शामिल

नई दिल्ली. अम्बेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी () के लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने बीएसपी को अलबिदा कर दिया और भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के यूपी प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। पांडे ने आज ही बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
रितेश पांडे उन 9 सांसदों में शामिल थे जिन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान संसद भवन की कैन्टीन में लंच किया था और कहा जा रहा है कि भाजपा रितेश पांडे को अम्बेडकर नगर से टिकट दे सकती है। राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश पांडे के पिता राकेश पांडे समाजवादी पार्टी से विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *