कौशाबी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 4 की मौत
कौशांबी. उत्तरप्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। कई लोगों के मरने और घायल होने की आशंका है। शुरूआती जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री खल्लावद में संचालित हो रही थी। अभी 5 लोगों के मरने की सूचना है। यह फैक्ट्री प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास स्थित है। रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। फैक्ट्री के अन्दर 15 से 20 किमी लोगों के फंसे होने की आशंका है।
गंभीर रूप से घायलों की नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । राहत और बचाव कार्य जारी है। अन्दर काम कर रहे है। 10 से 12 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। फैक्टरी मालिक के रूप में कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की पहचान हुई है। रविवार की दोपहर 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 श्रमिक काम कर रहे थे।
खबर का अपडेट जारी रहेगा
