अकासा एयरलाइंस शुरू करेगी ग्वालियर के लिए मुंबई से एक और फ्लाइट

ग्वालियर. ग्वालियर से मुंबई के लिए एक और हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। ग्वालियर से अकासा एयरलाइंस की मुंबई के लिए हवाई सेवा 27 फरवरी से शुरू होगी। यह सप्ताह में एक दिन रहेगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले अकासा एयरलाइंस ने अहमदाबाद के लिए ग्वालियर से हवाई सेवा शुरू की थी यह हवाई सेवा सप्ताह में एक दिन संचालित की जा रही है। ग्वालियर से अभी इंडिगो की हवाई सेवा संचालित है। अभी तक ग्वालियर से मुंबई, दिल्ली, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरू की फ्लाइट का संचालन होता है। वहीं दिल्ली से कई शहरों के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट भी मिल रही है।
ऐसा रहेगा शेड्यूल
शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट कर इस नई सेवा की जानकारी भी साझा की। अकासा की फ्लाइट मुंबई से दोपहर 12.10 बजे चलकर ग्वालियर 2 बजे आएगी। वहीं ग्वालियर से 2.40 बजे चलकर मुंबई शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *