नये क्रिमिनल लॉ एक जुलाई से होंगे प्रभावशील, 420 धोखाधडी की धारा नहीं अब होगी 316, हत्या की धारा नहीं होगी 302

नई दिल्ली. तीन नये क्रिमिनल कानून 1 जुलाई से लागू किये जायेंगे। इसे लेकर केन्द्र सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर दी। इसमें कहा गया है कि ब्रिटिशकाल के भारतीय दंड संहिता () भारतीय साक्ष्य अधिनियम और आपराधिक प्रक्रिया संहित () की जगह लेने वाले तीन नये आपराधिक कानून एक जुलाई से लागू होंगे। यह तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम है।
आपको बता दें कि इन तीनों बिलों को शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था और बाद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तीनों नये क्रिमिनल लॉ बिल को मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद इन्हें कानून बना दिया गया। यह तीनों कानून भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872, आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 और आईपीसी की जगह लेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार तीन नये कानून आतंकवाद, मॉब लिचिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराधों के लिये सजा को और अधिक सख्त बना देंगे। भारतीय न्याय संहिता में जहां 20 नये अपराध जोड़े गये हैं। वहीं आईपी सी में मौजूद 19 प्रावधानों को हटा दिया गया है और साथ ही 33 अपराधों में कारावास की सजा बढ़ा दी गयी है। 83 प्रावधानों में जुर्माने की सजा को बढ़ाया है जबकि 23 अपराधों में अनिवार्य न्यूनतम सजा का प्रावधान किया गया है और 6 अपराधों में सामुदायिक सेवा की सजा का प्रावधान किया गया है।
सशस्त्र विद्रोह करने और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जेल
बिल पेश करते हुए दिसंबर में लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अंग्रेजों का बनाया राजद्रोह कानून, जिसके चलते तिलक, गांधी, पटेल समेत देश के कई सेनानी कई बार 6-6 साल जेल में रहे। वह कानून अब तक चलता रहा। राजद्रोह की जगह उसे देशद्रोह कर दिया गया है, क्योंकि अब देश आजाद हो चुका है, लोकतांत्रिक देश में सरकार की आलोचना कोई भी कर सकता है।
अगर कोई देश की सुरक्षा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर कोई सशस्त्र विरोध करता है, बम धमाके करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, उसे आजाद रहने का हक नहीं, उसे जेल जाना ही पड़ेगा। कुछ लोग इसे अपनी समझ के कपड़े पहनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैंने जो कहा उसे अच्छी तरह समझ लीजिए। देश का विरोध करने वाले को जेल जाना होगा।

बच्ची से रेप के दोषी को फांसी की सजा
पहले रेप की धारा 375, 376 थी, अब जहां से अपराधों की बात शुरू होती है, उसमें धारा 63, 69 में रेप को रखा गया है। गैंगरेप को भी आगे रखा गया है। बच्चों के खिलाफ अपराध को भी आगे लाया गया है। मर्डर 302 था, अब 101 हुआ है। 18 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप में आजीवन कारावास और मौत की सजा का प्रावधान है। गैंगरेप के दोषी को 20 साल तक की सजा या जिंदा रहने तक जेल।

3 विधेयकों से क्या बदलाव हुए?
कई धाराएं और प्रावधान बदल गए हैं। IPC में 511 धाराएं थीं, अब 356 बची हैं। 175 धाराएं बदल गई हैं। 8 नई जोड़ी गईं, 22 धाराएं खत्म हो गई हैं। इसी तरह CrPC में 533 धाराएं बची हैं। 160 धाराएं बदली गईं हैं, 9 नई जुड़ी हैं, 9 खत्म हुईं। पूछताछ से ट्रायल तक सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करने का प्रावधान हो गया है, जो पहले नहीं था।सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ट्रायल कोर्ट को हर फैसला अधिकतम 3 साल में देना होगा। देश में 5 करोड़ केस पेंडिंग हैं। इनमें से 4.44 करोड़ केस ट्रायल कोर्ट में हैं। इसी तरह जिला अदालतों में जजों के 25,042 पदों में से 5,850 पद खाली हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *