MP में कांग्रेस रामयात्रा निकालेगी-जीतू पटवारी
भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्र्रेस रामयात्रा निकालने जा रही है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में कहा है कि इस यात्रा में बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकार से उनके वादों को पूरा करने के लिये कहा जायेगा। कांग्रेस कार्यकर्त्ता यात्रा के दौरान भगवान राम से गुहार लगायेंगे कि भाजपा के सरकारों द्वारा किये गये संकल्पों और गारंटियों को पूरा कराये।
जीतू पटवारी ने कहा है कि यात्रा का समय अभी तय किया जाना बाकी है। रामयात्रा के जरिये हम याद दिलायेंगे कि महंगाई कम करो, हर घर में बेरोजगारों की लम्बी कतार में है। युवाओं को रोजगार दिलाये। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने संकल्प पत्र में अद्भुत, अकल्पनीय, वादे जो किसानों से किये है। उनको पूरा करें। रामयात्रा सरकार के उस एजेंडे को पूरा कराने के लिये है जो भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने जो वादा किया था। वह अभी तक पूरा नहीं किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी से उन वादों को पूरा करने का आग्रह किया जायेगा।
गृहमंत्री अमित शाह के MP दौरे पर कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़े बताते हैं कि एमपी क्राइम में देश में सबसे आगे है। भ्रष्टाचार में तीसरे स्थान पर है। भारत सरकार के आंकड़े बताते हैं कि एमपी के युवाओं का बेरोजगारी में चौथा स्थान है। मोदी सरकार गारंटी की बात करती है तो जो वादे किए हैं उसे पूरे करे।
सही वक्त आने पर अयोध्या भी जाएंगे
अयोध्या जाने के सवाल पर पटवारी ने कहा कि सही वक्त पर अयोध्या भी जाएंगे पर राम यात्रा के दौरान बीजेपी की सरकारों से कहेंगे कि आपको रामलला का वास्ता है कि जिस संकल्प पत्र को गीता, रामायण कहा है, उसमें किए वादों को पूरा करो।
4 लाख करोड़ रुपए का प्रदेश सरकार पर कर्ज
एमपी की सरकार का कर्ज चार लाख करोड़ तक पहुंच रहा है। एमपी के अनुपूरक बजट और अंतरिम बजट से देखने को मिला है कि पैसे नहीं है। ऐसे में बच्चों के स्कालरशिप, बुजुर्गों के पेंशन के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में महिलाओं की योजनाओं के पैसे रुके हैं। साथ ही पंचायतों, नगर निकायों की राशि रुकी हुई है। यह सब इसलिए है क्योंकि लाड़ली बहना के पैसे देने हैं। कांग्रेस की राम यात्रा के दौरान भगवान राम से गुहार करेंगे कि उनके नाम पर बीजेपी के लोग वादे तो करते हैं पर उसे पूरा नहीं करते हैं। इसलिए राम भगवान इन वादों को पूरा कराएं।
