स्वच्छता के लिए नगर निगम में नये वाहनों को महापौर ने हरीझंडी दिखाकर किया रवाना

ग्वालियर – नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा 5 करोड़ 75 लाख से अधिक के क्रय किए गए नये वाहनों को आज बालभवन से हरीझंडी दिखाकर महापौर डॉक्टर शोभा सिंह सिकरवार सभापति कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह , स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, अपर आयुक्त विजय राज द्वारा रवाना किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहर की सफाई व्यवस्था एवं सड़कों के किनारे जमा होने वाली धूल को खत्म करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा एक करोड़ 29 लाख 63 हजार 840 रुपए की लागत से गार्बेज क्षेत्र मशीन खरीदकर नगर निगम को दी गई है । इस मशीन का उपयोग सड़क किनारे धूल सहित भारी कचरे को खींचने के कार्य में किया जाता है। इस मशीन के द्वारा पीएम पार्टिकल भी अलग-अलग हो जाते हैं । साथ ही इस मशीन के उपयोग से कर्मचारी के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा रहती है। इस मशीन में 1000 लीटर वाटर स्टोरेज की क्षमता है जिससे रोड़ों की धुलाई भी की जा सकती है।
इसके साथ ही 15 वे वित्त आयोग से प्राप्त हुई अनुदान राशि से एक 6.2 क्यूबिक मीटर क्षमता की रोड स्विपिंग मशीन और चार 900 लीटर क्षमता की रोड स्विपिंग मशीन भी खरीदी गई है। इन मशीनों की लागत 4 करोड़ 45 लाख 95 हजार है । इन मशीनों में 1 साल का ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी शामिल है। इन मशीनों का उपयोग ऐसे स्थान पर किया जा सकता है यहां पर बड़ी रोड शॉपिंग मशीन नहीं पहुंच पाती हैं। इसके साथ ही 6.2 क्यूबिक मीटर क्षमता की मशीन से फुटपाथ भी आसानी से साफ किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *