पाकिस्तान के बॉर्डर में फिर घुसा ईरान, जैश-अल-अदल के सरगना को किया ढेर

नई दिल्ली. ईरान के सैन्य बलों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में आतंकवादी समूह जैश अल अदल के कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके कुद साथियों को मार गिराने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह यह सूचना दी गई। बता दें कि ईरान ने एक महीने पहले भी पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसकर जैश अल अदल के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरानी क्षेत्र में एयरस्ट्राइक की थी। जैश अल अदल एक सुन्नी चरमपंथी संगठन है जिसका गठन 2012 में हुआ था। ईरान ने इसे आतंकवादी समूह घोषित कर रखा है। यह संगठन ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से संचालित होता है। पिछले कुछ वर्षों में जैश अल-अदल ने ईरानी सुरक्षाबलों पर कई हमले किए है। गत दिसंबर में जैश अल अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी।
ईरान-पाकिस्तान के संबंधों में आया तनाव
पिछले महीने एक-दूसरे के क्षेत्रों में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ मिसाइल हमले करने के बाद पाकिस्तान और ईरान ने पारस्परिक रूप से सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की थी। दोनों देशों के बीच इस समझौते की घोषणा पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार के तत्कालीन विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरान समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन द्वारा पाकिस्तान विदेश कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई थी। गौरतलब है कि ईरान और पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाकर एक-दूसरे पर मिसाइल हमले करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ गया था। जिलानी ने कहा था कि ईरान और पाकिस्तान ने गलतफहमी को काफी जल्दी सुलझा लिया। दोनों देश अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद से लडने और एक-दूसरे की चिंताओं को दू करने पर भी सहमत हुए हालांकि ईरान सेना की हालिया कार्रवाई जिलानी के दावों के विपरीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *