सरकार का किसानों को तोहफा, 5 लाख कृषकों को देंगे फ्री बिजली कनेक्शन
बिहार. लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने किसानों को करीब 5 लाख कृषकों को बिल्कुल फ्री बिजली कनेक्शन देने का ऐलान किया है। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में विभागीय अनुदान मांग पर हुई चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी सरकारी किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चौथे कृषि रोडमैप के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचे, इसका ध्यान रखते हुए ऊर्जा विभाग ने इच्छुक किसानों को अगले 3 साल में बिल्कुल फ्री कृषि विद्युत कनेक्शन देने जा रही है।
5 लाख किसानों को बिल्कुल फ्री मिलेगा बिजली कनेक्शन
बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि नीतीश सरकार ने 9 नवंबर 2023 को ही 2190 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना की स्वीकृति दी है। इसमें 4 लाख 80 हजार किसानों को नि:शुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन दिया जायगा।
