2 मार्च को मुरैना से करेगी प्रवेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पूरे समय साथ रहेंगे कमलनाथ व दिग्विजय

भोपाल. राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रवेश करेगी और 7 मार्च को राजस्थान के लिए निकल जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश में पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगे। सोमवार को कमलनाथ छिंदवाडा पहुंचेंगे और 2 मार्च को ग्वालियर होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें।
भारत जोडो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में 5 बडी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं की सभाएं होंगी। यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, बडनगर, बदनावर और सैलाना से गुजरेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *