सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस में कलह
नई दिल्ली. कांग्रेस व सपा का गठबंधन तय हो गया है। अब उत्तर प्रदेश में दोनों दल मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे। गठबंधन की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के अंदर की कलह भी सामने आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री समलान खुर्शीद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर नाराजगी सजाई, उन्होंने कहा कि मैं टूट तो सकता हूं लेकिन झुक नहीं सकता।
सपा-कांग्रेस का गठबंधन तय
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पहल के बाद सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की डोर को बांध सकी। दोनों ही पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय हो गया है। सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी है। वह खुद 62 पर व आजद समाज पार्टी एक सीट पर चुनाव लडेगी। कांग्रेस के कुछ बडे नेताओं की सीटें सपा ने अपने पास रख ली है जिससे कांग्रेस के अंदर की कलह सामने आ गई है। कांग्रेस के दिग्गज सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन यह सीट सपा ने अपने पास ही रखी है। कांग्रेस ने इस सीट को लेने की काफी कोशिश की, लेकिन सपा ने मनाने से ही इनकार कर दिया। इस बात का पता लगने के बाद सलमान खुर्शीद ने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जताई है।
सलमान खुर्शीद नाराज
सलमान खुर्शीद ने लिखा कि फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों के कितने इंतहान का सामना करना पड़ेगा। सवाल मेरा नहीं पर हमारे सबके मुस्तकबिल का है, आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं । टूट सकता हूं , झुकूगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो, मैं नगमे सुनाता रहूं।
