किसानों का दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टला, हरियाणा पुलिस चौकी पर पथराव, 40 घायल

हरियाणा के हिसार में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। - Dainik Bhaskar

अम्बाला. किसान आन्दोलन का आज 11वां दिन रहा, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने दिल्ली कूच किा फैसला 29 फरवरी तक के लिये टाल दिया गया है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने शाम को खनौरी बॉर्डर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। इसके पहले शुक्रवार को किसानों ने ब्लैक डे मनाया। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने काले झंडे लहराये और काली पट्टियां बांधी। हरियाणा पुलिस ने आन्दोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्यवाही का फैसला वापिस लिया।

इससे पहले, गुरूवार को अम्बािला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आन्दोलनकारी किसान नेताओं से की जायेगी। इसके लिये उनकी संपतित कुर्क और बैंक खाते सीज किये जायेंगे। पंजाब सरकार ने खनौरी बॉर्डर पर मरे बठिंडा के किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड ़ रूपये का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी की घोषणा की। हालांकि परिवार किसान नेता की हत्या के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने तक शुभकरण का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए हैं।
दोपहर बाद हरियाणा के हिसार में पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। किसान खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के पास जाना चाहते थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। किसानों ने पथराव किया। इस झड़प में 40 पुलिसकर्मी और किसान घायल हुए।किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई। जिसमें किसानों की मांगों पर विचार करने और उनको दिल्ली जाने देने की मांग की गई। 21 फरवरी को खनौरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *