लोकसभा चुनाव में ज्यातिरादित्य सिंधिया के सामने युवा को देंगे मौका, मैंने पेटीकोट नहीं चड्डी और पैंट कहा था-दिग्विजय सिंह
लोकसभा चुनाव में ज्यातिरादित्य सिंधिया के सामने युवा को देंगे मौका, मैंने पेटीकोट नहीं चड्डी और पैंट कहा था-दिग्विजय सिंह
ग्वालियर. दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वयं के लोकसभा चुनाव में उतरने पर कहा है कि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा, मेरा राज्यसभा का ढाई वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने खड़े होने के लिये कांग्रेस के पास कई उम्मीदवार है। हर बार की तरह युवाओं को टिकट दिया जायेगा। एक दिन पूर्व गुना में आरएसएस पर दिये गये बयान पर कहा कि मैंने चड्डी और पें कहा था। चड्डी और पेटीकोट नहीं कहा था। मैंने चड्डी छाप और पैंट छाप कहा था। क्योंकि पहले संघ के लोग चड्डी पहनते थे। अब पैंट पहनते हैं। चड्डी छाप और पैंट छाप कहना कोई अवमानना नहीं है।
दिग्विजय ने सरकार को किसान आंदोलन पर घेरा
किसान आन्दोलन को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसान आन्दोलन पर समझौता हुआ था। एमएसपी पर समझौता हुआ था। लोगों पर झूठे मुकदमे दायर हुए थे। उस पर समझौता हुआ था। मोदी की गारंटी पर किसानों को भरोसा नहीं है। यही वजह है किसान आन्दोलन करने पर मजबूर है।
मेयर चुनाव के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट का स्वागत है
सुप्रीम कोर्ट के चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव को लेकर दिये गये फैसले का दिग्विजय सिंह ने स्वागत करते हुए चीफ जस्टिस का आभार जताया है। उनका कहना है कि चीफ जस्टिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह तो बैलेट पेपर की चोरी थी जो पकड़ी गयी, यदि ईवीएम की चोरी होती तो पकड़ही नहीं जाती।
जितने बीजेपी में गए, उससे ज्यादा कांग्रेस में आए
ग्वालियर-चंबल अंचल में पूर्व विधायकों और पार्षदों के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय ने कहा, ‘घबराने की बात नहीं है। कांग्रेस से जितने लोग भाजपा में गए हैं, उससे कई ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।’
न्याय यात्रा में वरुण गांधी के शामिल होने पर बोले
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है, ‘वरुण गांधी और राहुल गांधी चचेरे भाई हैं, इसलिए एक साथ हैं।’ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘ऐसी घटनाएं होती हैं, हम उनकी घोर निंदा करते हैं। लेकिन, जब भारतीय जनता पार्टी के नेता इस प्रकार की घटनाएं करते हैं, तो उस पर भारतीय जनता पार्टी मौन क्यों हो जाती है। जब उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में अनेक मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने इस प्रकार के कृत्य किए हैं। अभी गुजरात में बिल्किस बानो का प्रकरण देख लीजिए।’
