ग्वालियर-आगरा के बीच बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, तीन के बजाय अब एक पैकेज में बनेगा-उमाकांत मीणा
ग्वालियर. सिक्स लेन हाइवे की तैयारी कर ली गयी है इसके लिये ग्वालियर से आगरा के बीच बनने वाले 6लेन एक्सप्रेसव-वे की दूरी 88.40 किमी की रहेगी और ग्वालियर से आगरा के बीच सफर महज तीन घंटे के बजाय अब एक ही सफर हो सकेगा। पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचंएआई) के अनुसार लागत 2500 करोड़ रूपये के आसपास तय थी। इसे हाईब्रिड एन्यूटी मोड (एचएएम) पर तैयार करने के लिये 3 पैकेज निर्धारित किये थे। सूत्रों के अनुसार कंपनियों के रूचि नहीं लेने की वजह से अब इसे एक पैकेज में सीधे 88.40 किमी का ठेका देने के लिये 23 फरवरी को टेण्डर आमंत्रित किये गये हैं। इसे बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) बेसिस पर तैयार किया जायेगा। ऐसे में प्रोजेक्ट की लागत में भी वृद्धि हो गयी है। एनएचंएआई ने इसके लिये 3841 करोड़ रूपये की राशि का टेण्डर जारी किया है। जो 23 फरवरी शुक्रवार को खोला जायेगा।
33 किमी की दूरी कम होगी
प्रोजेक्टर डायरेक्टर उमाकांत मीणा ने बताया 6 लेन हाइवे एक्सप्रेस-वे बनने के बाद ग्वालियर से आगरा के बीच दूरी 33 किमी होगी। अभी फिलहाल भू-अर्जन का काम जारी है, भू-अर्जन 6से 7 हैक्टर के बीच होगा। इस्टर्न बायपास आफ ग्वालियर कहा जायेगा। इससे सफर करने वालों का समय और पैसा दोनों बचेगा, पर्यावरण भी ठीक रहेगा। अभी वर्तमान में ग्वालियर से आगरा के बीच दूरी 121 किमी है और यह फोरलेन है।
सुसेरा गांव से शुरू होगा 6 लेन हाइवे एक्सप्रेस-वे
6 लेन हाइवे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य ग्वालियर के सुसेरा गांव से शुरू होगा। इसे आगरा मैं निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड से यह एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जायेगा। यह एक्सप्रेस -वे ग्वालियर से शुरू होकर मुरैना, धौलपुर से आगरा तक जायेगा।
